प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराई  भूमि , कबाड़ी ने कर डाला कब्ज़ा                 

प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराई  भूमि , कबाड़ी ने कर डाला कब्ज़ा                                                             गोरखपुर। विगत दिनों जिलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीएम सदर जॉइंट मजिस्ट्रेट  प्रथमेश कुमार व अन्य आला अधिकारियों ने नॉर्मल दरगाह के पास शिक्षा भवन के आसपास कब्जा की गई नुजूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके बाद नगर निगम द्वारा वहां बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया गया।


बृहस्पतिवार को उक्त भूमि के एक हिस्से पर तुर्कमानपुर के एक कबाड़ी द्वारा पुनः कबाड़ गिरा कर कब्जा कर लिया गया।
मौके पर पहुंची राजघाट पुलिस अतिक्रमण हटाने के बजाए कोरम पूरा करती नज़र आयी। फिलहाल मौके पर उक्त कबाड़ी अपने वाहन और कई बोरा कबाड़ के साथ काबिज हो गया है ।