मुलायम सिंह यादव ने साधारण परिवार से निकल कर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनायी : प्रसपा
गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं सहित प्रसपा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण यादव एवं महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में नसीराबाद स्थित बाँसफोड़ चैराहे पर गरीबों , असहायों एवं मजलूमों के बीच फल वितरण कर उनके दिर्घायु होने की कामनाएं की गई। फल पाकर उनके चेहरे खिलखिला उठे थे तथा दिल से मुलायम सिंह यादव को उन लोगों ने लम्बी उम्र की दुआऐं दी।
फल वितरण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रसपा जिलाध्यक्ष श्याम नारायण यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनके दिर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव गम्भीर नेता के रूप मे जाने जाते हैं। जिन्होंने साधारण परिवार से निकल कर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनायी। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार देश के रक्षामंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के एक छोटे से गांव सैफई में फैदा होने वाले मुलायम सिंह यादव ने शुरूआती दिनों में शिक्षण कार्य किये। लेकिन लोहिया और उनके साथ के लोगों के सम्पर्क में आने के बाद सियासत की ओर रूख किया। लोकदल के विधायक के रूप में सियासत में कदम रखने वाले मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखकर समाजवादियों के हौसले को बुलंद किया। श्री यादव ने कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर समाजवादी योद्धाओं और मुलायम सिंह यादव को सम्मान देने का कार्य कर रहे है जो सराहनीय है।
महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन ने मुलायम सिंह यादव की लम्बी उम्र की दुआएं करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे परन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरू नत्थू सिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थू सिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर समाजवादियों को एक प्लेटफार्म दिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज में भाईचारे की भावना पैदा कर लोगों को न्याय दिलाने में विशेष योगदान दिया। राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम0ए0) एवं जैन इण्टर कालेज करहल (मैनपुरी) से बी0टी0 सी करने के बाद कुछ दिनों तक उन्होंने इण्टर कालेज में अध्यापन की सेवाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मदेव यादव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सोनू यादव, अख्तर अली, इकराम हुसैन, विरेन्द्र यादव, डी0पी0 यादव, उमापति दूबे, धीरज गुप्ता, हृदय नरायण पाण्डेय, शिव शंकर वर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, शान मुहम्मद, बृजनाथ मौर्य, अल्तमस अंसारी, सूरज यादव, फिरोज अंसारी, प्रमोद श्रीवास्तव, अजीत कुमार, तमन्ने, आरिफ हुसैन, मुहम्मद अफसर, सनी शर्मा, पंकज सिंह, अरविन्द बधिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।