संतकबीरनगर- छठ पूजा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण                                   

संतकबीरनगर- छठ पूजा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण
                                  
संतकबीरनगर। छठ पर्व को लेकर नगर पालिका ने  अभी से ही  कमर कस ली है  छठ पूजा के पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद तैयारियों में जुटा हुआ है  तैयारियों का निरीक्षण  करने खलीलाबाद शहर के  पक्के पोखरे पर  पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा  और अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने   पोखरे  का निरीक्षण किया  निरीक्षण के दौरान  साफ-सफाई सहित  अन्य व्यवस्थाओं के लिए  मातहत कर्मियों को  निर्देशित किया  वही  छठ पूजा पर्व को लेकर घाट पर आने वाली महिलाओं के साथ  किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए  अबकी बार  नाव और गोताखोर की व्यवस्था की गई है। शहर के समय जी स्थान के पास स्थित पोखरे  इस दौरान उन्होंने प्रकाश की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया कि छठ पर्व को देखते ही पोखरे की सफाई कराई गई है। जलकल की मदद से पोखरे में पर्याप्त पानी भरा गया है। यहां पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सफाई समेत अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की सभी छठ पूजा स्थलों की सफाई कराई जा रही। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसके भी व्यवस्था बनाई गई है। ईओ बीना सिंह ने चेयरमैन द्वारा दिए गए सुझाव का अमल करते हुए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। इस दौरान  सभासद राजेश वर्मा सभासद टीयन गुप्ता गुप्ता विनोद जायसवाल, असलम खां, सुनील प्रजापति, मुन्ना पांडेय, ऋषि यादव अश्वनी चौरसिया, रविंद्र यादव, अवधेश चौरसिया और उमेश समेत अन्य मौजूद थे।*